कांग्रेस को झुकाना चाहती है मोदी सरकार, विरोध जारी रखेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस को झुकाना चाहती है लेकिन पार्टी नहीं झुकेगी।

खड़गे ने सोमवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही है।

कांग्रेस के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पैदल चलने से भी रोका जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है।

 राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ

सैकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को रोका जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केन्द्र सरकार को बताना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या पैदल चलना अपराध है?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग (money laundering) मामले में ED ने आज तलब किया है।

यहां ED के अधिकारी राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। ED के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

Share This Article