Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट से वकील मनोज झा की हत्या के आरोपियों को...

झारखंड हाई कोर्ट से वकील मनोज झा की हत्या के आरोपियों को नहीं मिली जमानत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (JHC)ने बुधवार को रांची सिविल कोर्ट (RCC) के वकील मनोज झा की हत्या के आरोपितों को जमानत नहीं दी।

JHC के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद के कोर्ट (Court) ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए बेल देने से इनकार कर दिया।

हेमंत शिकरवार ने अदालत को बताया कि मनोज झा पेशे से वकील थे

सूचक की ओर से बहस करते हुए HC के वकील हेमंत शिकरवार ने अदालत को बताया कि मनोज झा पेशे से वकील थे। उनकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वो अपने क्लाइंट (Client) का केस लड़ रहे थे और उन्हें केस छोड़ने के लिए कहा जा रहा था। जमानत अर्जी पर बहस पूरी होने के बाद कोर्ट (Court) ने रिजवान अंसारी और संजीत मांझी की अर्जी को खारिज कर दिया। बेल पीटिशन (Petition) दायर करने वालों की ओर से अधिवक्ता हैदर अली और संजय ठाकुर ने पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के वकील मनोज झा की तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है, जो फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...