झारखंड में कोरोना के 104 एक्टिव मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में Corona के 104 एक्टिव मरीज है। राज्य में सबसे अधिक रांची में 40 और पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में 21 मरीज एक्टिव हैं।

बुधवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) से चार, गोड्डा से एक, पलामू से एक, रांची से छह और Simdega से दो मरीज हैं।

पांच हजार 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 253 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़ 27 लाख 10 हजार 527 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 104 सक्रिय केस (Active case) हैं। कोरोना से चार लाख 36 हजार 819 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि, राज्य में पांच हजार 330 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article