झारखंड में Corona के 111 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक रांची में

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में Corona के 111 एक्टिव मरीज है। जबकि सबसे अधिक Ranchi में 43 मरीज एक्टिव है।

शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur)से चार, रांची से तीन, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) से एक

330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,303 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 26 हजार, 151 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 111सक्रिय केस (111Active Case) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 862 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Share This Article