चाईबासा में 12 IED बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान रंगाहातु गांव के कोचाबाधा जंगल से सुरक्षाबलों ने पांच- पांच किलो का 12 आईईडी बम (IED Bomb) बरामद किया है।

चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों (Security forces) को लक्षित करने के उद्देश्य से IED बम लगाया गया था।

लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों की सक्रियता से नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर से विफल हो गया। बरामद IED को बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज (Diffuse) कर दिया।

लगातार चलाया जा रहा है सर्च अभियान

SP ने बताया कि जिले में लगातार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ कोल्हान कोर एरिया में अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सलियों के एक करोड़ की इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अंगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर लगातार सर्च अभियान (search operation) चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को भी पांच – पांच किलो का दस IED बम बरामद किया था।

Share This Article