Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 12 व्हाट्सएप ग्रुप हुए...

जमशेदपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 12 व्हाट्सएप ग्रुप हुए चिन्हित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : शहर में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करने वाले 12 व्हाट्सएप ग्रुप (whatsapp group) को जमशेदपुर पुलिस ने चिह्नित किया है और वह जल्द ही उनके एडमिन को नोटिस भेजने वाली है।

पुलिस के पास ऐसे 30 व्हाट्सएप ग्रुप की सूची है, जिनपर कार्रवाई होना तय है। इस ग्रुप में बदस्तूर सांप्रदायिक और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं।

इसके अलावा फेसबुक (Facebook) में पोस्ट किए जाने वाले कंटेंट को भी पुलिस की टीम उस फेसबुक संचालक के नाम और लिंक के साथ ही इकट्ठा कर रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

सूत्रों के अनुसार अलग-अलग ग्रुप में इनके द्वारा सांप्रदायिक बातों को भेजा जा रहा है। इनके द्वारा अलग-अलग ग्रुप में इनके द्वारा समाज को भड़काने से संबंधित मैसेज को पोस्ट करने की सूचना पुलिस के पास है।

जोन वार टीम का हुआ गठन : वाट्सग्रुप व फेसबुक पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए टीम का गठन किया गया है।

इसमें जोन वार टीम बनाई गई है। इस टीम में टेक्निकल सेल (Technical Cell) की मदद ली जा रही है। उनके भी सदस्यों को शामिल किया गया है।

इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ ऐसे ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने और दूसरे धर्म के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है।

उसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य रूप से व्हाट्सएप और फेसबुक (whatsapp and facebook) पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी की बात सामने आती है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...