HomeUncategorizedमाथा खराब करनेवाली खबर!, 3 साल में देश में 13/13 लाख लड़कियां...

माथा खराब करनेवाली खबर!, 3 साल में देश में 13/13 लाख लड़कियां व महिलाएं गायब, मध्य प्रदेश नंबर वन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के साथ-साथ देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण (Protection and Empowerment) के लिए अनेक उपाय लागू किये जा रहे हैं।

लेकिन निर्भया, श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) और ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

पिछले कुछ दिनों में राज्य में महिला हिंसा की घटनाओं (Violence Against Women Incidents) में बड़ा इजाफा हुआ है। एक ओर जहां पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।

तीन साल में 13।13 लाख लड़कियां गायब

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने बताया है कि 2019 से 2021 तक तीन साल में देश भर से 13।13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हो गई हैं।

इनमें से ज्यादातर लड़कियां, महिलाएं मध्य प्रदेश की हैं। इस अवधि के दौरान मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुईं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से ये चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 3 साल में देश में 1।3 लाख महिलाएं लापता हो गई हैं।

13 लाख महिलाओं में से 10 लाख महिलाएं 18 साल से ज्यादा उम्र की हैं। तो वहीं 18 लाख से कम उम्र की ढाई लाख लड़कियां लापता हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं मध्य प्रदेश से गायब हुईं। इसके बाद पश्चिम बंगाल का नंबर है। पश्चिम बंगाल से भी महिलाएं बड़ी संख्या में गायब हो रही हैं।

महाराष्ट्र में कितनी लड़कियां और महिलाएं लापता?

लापता महिलाओं और लड़कियों के मामले (Cases of Missing Women and Girls) में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। 2019 से 2021 तक यानि इन तीन साल के दौरान महाराष्ट्र से 1 लाख 78 हजार 400 महिलाएं और 13 हजार लड़कियां गायब हो गई हैं।

इन आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख 61 हजार 648 महिलाएं अठारह साल से ज्यादा उम्र की हैं और 2 लाख 51 हजार 430 लड़कियां अठारह साल से कम उम्र की हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने ये आंकड़े संकलित किये हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...