Homeझारखंडलातेहार में वृद्ध दंपति की हत्या मामले में 13 गिरफ्तार

लातेहार में वृद्ध दंपति की हत्या मामले में 13 गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई डायन बिसाही (Witchcraft) के शक में दंपति की हत्या (Couple Murder) की में शामिल 13 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपितों में धीरज मुंडा, बुतरु पाहन, संतोष गंझु, परदेसी मुंडा, सिंधु मुंडा, अमृत गंझु, सुरेंदर गंझु, विनोद सिंह, भोला मुंडा, रामचंद्र मुंडा, मुनवा मुंडा, रामधन मुंडा तथा प्रमेश्वर मुंडा हैं।

इस संबंध में बुधवार को पत्रकार वार्ता में SDPO संतोष कुमार मिश्र (SDPO Santosh Kumar Mishra) ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति सिबल गंझु और बवनी देवी की हत्या की सूचना बुधवार को पुलिस को मिली।

दुर्घटना सिबल गंझू के द्वारा की गई

इस सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन आरंभ की। जांच के क्रम में पता चला कि सरहुल के दिन गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी।

इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें हिसातू गांव के धीरज मुंडा और हेसला गांव के बुतरू पाहन ने ग्रामीणों को बताया यह दुर्घटना सिबल गंझू के द्वारा की गई ओझा गुनी (Ojha Guni) के कारण हुई थी।

ग्रामीण वृद्ध दंपति को पीट-पीटकर मार डाला

पाहन की बात में आकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वृद्ध दंपति को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने घटना में शामिल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SDPO संतोष कुमार मिश्र (SDPO Santosh Kumar Mishra) ने समाज के सभी लोगों से अपील किया कि डायन बिसाही और ओझा गुनी जैसे अंधविश्वास के मकड़जाल में ना फंसे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंधविश्वास (Superstition) है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...