Latest NewsUncategorizedनवीन पटनायक मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री शामिल

नवीन पटनायक मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) की नई मंत्रिपरिषद के 21 सदस्यों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इनमें 13 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल (Governor Prof. Ganeshilal) ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाली पांच महिला मंत्रियों में तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री बनाया गया

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी, रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, प्रमिला मलिक, उषा देवी, टुकुनी साहू, प्रफुल्ल मलिक, प्रताप केशरी देव, अतनु सव्यसाची नायक, प्रदीप अमात, नव किशोर दास, अशोक चंद्र पंडा और राजेन्द्र ढोलकिया शामिल हैं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में समीर रंजन दाश, अश्विनी पात्र, प्रीति रंजन घडेई, श्रीकांत साहु, तुषार कांति बेहेरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बासंती हेम्ब्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को विधानसभा (Assembly) अध्यक्ष सहित नवीन पटनायक सरकार के सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...