Latest Newsझारखंडरामगढ़ विधायक ममता देवी सहित 13 दोषी करार, 12 को होगा सजा...

रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित 13 दोषी करार, 12 को होगा सजा का ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: अगस्त 2016 में रामगढ़ के चर्चित गोला गोली कांड (Gola Bullet Case) में रामगढ़ विधायक ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जायसवाल (Mamta Devi And Rajeev Jaiswal) सहित 13 को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

अब ममता देवी की विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है। MP-MLA की विशेष कोर्ट ने 307, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन धाराओं में दोषी करार दिया है।

जिला न्यायाधीश पवन कुमार की कोर्ट के आदेश के बाद सभी दोषियों को जेपी कारागार भेज दिया गया है।

विधायक सहित अन्य को गोला गोली कांड संख्या 79 -16 सेशन ट्रायल 347 -21 के सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया है। आगामी 12 दिसंबर को कोर्ट (Court) सजा सुनाएगी। कुल 47 गवाहों ने अपने बयान को दर्ज कराएं हैं।

मरियम हेम्ब्रम की कोर्ट ने अगस्त में सुनायी थी तीन माह की सजा

इससे पूर्व ममता देवी को न्यायिक दंडाधिकारी सह MLA-MP कोर्ट मरियम हेम्ब्रम की अदालत ने गोला थाना कांड संख्या 64/2016 में तीन महीने की सजा भी सुनाई है।

अदालत ने विधायक ममता देवी के अलावा मनोज कुजहर, राजू साव, दिलदार हुसैन, आदिल इनामी, अभिषेक सोनी, राजीव जायसवाल और बालेश्वर भगत को भारतीय दंड विधान की धारा 147 और 427 में तीन-तीन माह व धारा 341 में दोषी करार देते हुए एक माह की सजा सुनाई थी।

वहीं, 9 सितंबर गोला थाना कांड संख्या 65- 16 में लगातार तीन तिथि पर अनुपस्थित रहने पर एडीजे पवन कुमार सिंह (ADJ Pawan Kumar Singh) के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...