झारखंडहेल्थ

झारखंड में COVID-19 के 137 एक्टिव मामले

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 137 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 52 मरीज रांची में Active है।

राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही हैशुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) से दो, हजारीबाग से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से एक और रांची से चार मरीज है।

330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, तीन हजार, 179 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 137 Active case है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 524 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का Recovery rate 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker