Latest NewsUncategorizedUkraine में Himachal के 149 छात्र अब भी फंसे, अब तक 309...

Ukraine में Himachal के 149 छात्र अब भी फंसे, अब तक 309 को निकाला गया: जयराम ठाकुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कहा कि अब तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से राज्य के 309 लोगों को निकाला जा चुका है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 149 छात्र अब भी वहां मौजूद हैं।

ठाकुर ने कहा कि अब भी राज्य के कई छात्र यूक्रेन के खारकीव और सुमि में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि खारकीव से छात्रों को निकालने की शुरुआत होने से कुछ राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दो-तीन दिनों में यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया से बड़ी संख्या में भारतीय वायुसेना और अन्य विमानों के जरिये भारतीयों को वापस लाया गया है।

कांग्रेस की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि खारकीव और सुमि में फंसे छात्रों को निकालने के लिए रूस एक सुरक्षित गलियारा मुहैया कराएगा।

कुमारी ने इस गलियारे की वर्तमान स्थिति पर सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि खारकीव और सुमि में फंसे छात्रों के पास पीने का पानी नहीं है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से पहले ही बात कर चुके हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि फंसे हुए सभी भारतीय छात्रों को जल्दी ही सुरक्षित भारत वापस लाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...