जमशेदपुर में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हो रही जांच

बताते चलें अबतक जिले में 71 हजार 813 मरीज मिल चुके हैं, वहीं, 15 मरीज स्वस्थ भी हुए, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 243 है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में शुक्रवार को 373 सैंपल की जांच में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए। इनमें सबसे अधिक पॉजिटिव टाटा मोटर्स अस्पातल (Positive Tata Motors Hospital) की जांच में मिले।

संक्रिमतों में 4 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। बताते चलें अबतक जिले में 71 हजार 813 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 15 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब एक्टिव मरीजों (Active Patients) की संख्या 243 है।

जमशेदपुर में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हो रही जांच-15 corona positive patients found in Jamshedpur, investigation is being done at railway station and bus stand

बस अड्डा में 198 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई

वहीं दूसरी ओर टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन से उतरे 1155 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग (Thermal Screening) में पांच लोगों की रैपिड जांच हुई, लेकिन कोई Positive नहीं मिला। वहीं, बस अड्डा में 198 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।

Share This Article