Latest Newsझारखंडझारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान में उन्हें पूर्व में प्रदत्त प्रोन्नति के संदर्भ में पुनरीक्षित बैच के अनुसार प्रोन्नति वैचारिक रूप से प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस संबंध में 2017 में ही एक न्यायादेश (Decree) जारी किया था, जिसके बाद कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार (Ministry of Personnel Government of India) ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसके अनुसार 15 फरवरी, 2018 के माध्यम से एक फरवरी, 2010 से 18 अप्रैल. 2012 के बीच की रिक्तियों के विरुद्ध राज्य सेवाओं से राज्य सेवा से भाप्रसे में नियुक्त पदाधिकारियों की पुनरीक्षित पारस्परिक वरीयता,बैच के आलोक में पदाधिकारियों को वैचारिक प्रमोशन दिया गया है। इनमें अधिकांश अधिकारी अभी सेवानिवृत (Retired) हो गये हैं।

पांच IAS को एक जनवरी, 2014 की तिथि से प्रमोशन दिया गया

पांच IAS को एक जनवरी, 2014 की तिथि से प्रमोशन (Promotion) दिया गया है। इनमें सुधांशु भूषण राम, बीना श्रीवास्तव, हंसराज सिंह, समसोन सोय, फिदेलिस टोप्पो, जॉन पॉस्कल लकड़ा, बालेश्वर सिंह शामिल हैं।बालेश्वर सिंह को 11 फरवरी 2016, संतकुमार वर्मा को एक जनवरी 2016, दिनेश चंद्र मिश्र को जनवरी 2016 की तिथि से प्रमोशन दिया गया है।

जनवरी 2017 की तिथि से प्रमोशन

प्रमोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, शुभ्रा वर्मा, गौरीशंकर मिंज, मनोज कुमार, भगवान दास, श्रवण साय।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...