झारखंड के तीन जिलों में बनेंगे 17 मॉडल स्कूल

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के तीन जिलों में 17 मॉडल स्कूल (Model School) की स्थापना की जायेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग (Education Department) ने टेंडर (Tender) जारी कर दिया है।

टेंडर भरने की अंतिम तिथि तीन फरवरी शाम तीन बजे तक निर्धारित की गयी है, यह टेंडर झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जारी किया गया है।

मॉडल स्कूल कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के अलावा सरायकेला-खरसांवा (Seraikela-Kharsawan) जिले में बनेगा। हालांकि टेंडर खुलने की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है।

झारखंड के तीन जिलों में बनेंगे 17 मॉडल स्कूल

कुल लागत 982.27 लाख रूपये तय किया गया है

Model School की कुल लागत 982.27 लाख रूपये तय किया गया है। काम एजेंसी (Agency) को सशर्त दी जायेगी।

एजेंसी को पूरा काम चार माह में खत्म करने होंगे। राज्य में मॉडल स्कूलों की संख्या फिलहाल 89 हैं।

इन स्कूलों को मिलाकर कुल 3560 सीटें हैं। इनमें गिरिडीह जिलें 11 मॉडल स्कूल संचालित हैं।

जबकि, रांची और गुमला जिले समेत अन्य जिलों में आठ-आठ मॉडल स्कूल हैं।

Share This Article