देश में पिछले 24 घंटे में मिले 18,819 कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Corona) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 18,819 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी (corona pandemic) को मात देने वाले लोगों की संख्या 13,827 है। जबकि कोरोना संक्रमित 39 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस (corona virus) से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 28 लाख 22 हजार 493 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.55 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख चार हजार 555 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.16 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 52 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 86 करोड़ 23 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article