भारत में COVID-19 के 18,840 नए मामले दर्ज, 43 मौतें

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Corona Virus) के 18,840 नए मामले दर्ज किए गए है।

यह आंकड़ा शुक्रवार को सामने आए 18,815 से थोड़ा ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़ों से मिली है।

इसी अवधि में, COVID-19 से 43 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 5,25,386 हो गई। वहीं 16,104 मरीजों महामारी से ठीक भी हुए।

देशभर में कुल 4,54,778 कोरोना टेस्ट किए गए

देशभर में COVID-19 से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,29,53,980 है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट गिरकर 4.14 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट (weekly positivity rate) वर्तमान में 4.09 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,54,778 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.61 करोड़ से अधिक हो गई।

Share This Article