रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 41 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 23 केस सक्रिय है। राज्य के 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

रविवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के तीन जिले से कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से एक और रांची से चार मरीज मिले है।

इनमें से 41 सक्रिय केस है

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 372 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 20लाख, 16 हजार 143 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 41 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 12 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article