झारखंड
झारखंड में कोरोना के 257 एक्टिव मामले
मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से सात मरीज स्वस्थ हुए
रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। कोरोना के 257 मामलों में सबसे अधिक रांची में 118 केस सक्रिय है।
मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से सात मरीज स्वस्थ (patient healthy) हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच , गुमला से एक, हजारीबाग से एक , खूंटी से एक, कोडरमा से एक, पाकुड़ से तीन और रांची से 13 मरीज मिले हैं।