देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2927 नए मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,927 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,252 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 32 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 25 हजार 563 कोरोना के मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

मौजूदा रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हजार, 279 है। दैनिक संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 5.05 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 59 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article