Homeबिहारपटना में एक दिन में मिले कोरोना के 30 नए मामले

पटना में एक दिन में मिले कोरोना के 30 नए मामले

Published on

spot_img

पटना: बिहार में कई महीनों से थमी कोरोना (Corona) की रफ्तार अब तेज होने लगी है। बिहार की राजधानी पटना में एक दिन में 30 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया है।

विभाग की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि एक दिन में संक्रमित पाये गये 30 लोग पटना के किस क्षेत्र से हैं।

2022 में अब तक इतनी संख्या में कोरोना के संक्रमित नहीं मिले थे। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक तो शनिवार को पोर्टल (Portal) पर 30 नए मामले दर्ज किये गए हैं।

अब इसका पता लगाया जा रहा है कि यह मामले कहां से आए हैं। यह कौन लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में कोरोना नियंत्रण में था।

हर दिन 10 या उससे कम मामले पूरे राज्य में आ रहे थे। 24 घंटे में राज्य में कुल 10 मामले आए थे। इसमें गोपालगंज में एक, जमुई में एक, कैमूर में एक, नालंदा में एक, पटना में 4 और सुपौल के साथ सीतामढ़ी में एक-एक नए मामले आए।

शुक्रवार को 24 घंटे में 72607 सैंपल की जांच हुई थी।संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था।

24 घंटे के अंदर पटना में 30 नए संक्रमित पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है।

जून माह में कोरोना के आये मामलों की संख्या

11 जून- 30 मामले

8 जून- 12 मामले

10 जून- 4 मामले

9 जून- 7 मामले

7 जून- 8 मामले

6 जून- 3 मामले

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...