HomeUncategorizedकोलकाता के बुर्ज खलीफा से निकल रही थी 300 तरह की रोशनी,...

कोलकाता के बुर्ज खलीफा से निकल रही थी 300 तरह की रोशनी, रास्ता भटक रहे थे विमान, बंद हुआ लेजर शो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बने कोलकाता के पूजा पांडाल के लेजर शो को बंद कर दिया गया है।

श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बनाए गए 150 फीट ऊंचे इस विशालकाय पांडाल से निकलने वाली 300 तरह की अलग-अलग रोशनी की वजह से पास के दमदम हवाई अड्डे पर लैंड करने वाले विमानों के रास्ता भटकने का खतरा उत्पन्न हो रहा था।

कई पायलेट्स ने लैंडिंग के वक्त पांडाल की रोशनी की वजह से हो रही समस्याओं के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद से पूजा आयोजकों ने इसे बंद कर दिया है।

कोलकाता के बुर्ज खलीफा से निकल रही थी 300 तरह की रोशनी, रास्ता भटक रहे थे विमान, बंद हुआ लेजर शो

सूत्रों ने बताया है कि तीन अलग-अलग पायलटों ने इस संबंध में कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से शिकायत की थी। पायलट का कहना था कि उन्हें लाइट की वजह से विमान उतारने में दिक्कत हो रही है।

एटीसी ने कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है।

कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुर्गा पूजा पंडाल से काफी करीब है।

कोलकाता के बुर्ज खलीफा से निकल रही थी 300 तरह की रोशनी, रास्ता भटक रहे थे विमान, बंद हुआ लेजर शो

हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही एटीसी को इसकी शिकायत मिली, इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और लेजर शो को पूरी तरह से रोक दिया गया।

दरअसल ममता मंत्रिमंडल में अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु इस पूजा पंडाल के प्रमुख हैं। दुबई की बुर्ज खलीफा की शक्ल में ढालने के लिए इसे छह हजार एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया गया है।

यह एक चमकीला कांच है। इसे 300 अलग-अलग रोशनी से सजाया गया था, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। इसे देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ हर रोज पहुंच रही है।

कोलकाता के बुर्ज खलीफा से निकल रही थी 300 तरह की रोशनी, रास्ता भटक रहे थे विमान, बंद हुआ लेजर शो

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...