नाइजीरिया में रेलवे स्टेशन से 32 यात्रियों का अपहरण

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अबुजा: पश्चिमी अफ्रीका के प्रमुख देश नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिणी हिस्से पर स्थित ईदो प्रांत में बंदूकधारियों ने टॉम इकिमी रेलेव स्टेशन (Tom Ikimi Railway Station)  पर धावा बोलकर 32 यात्रियों को बंधक बनाकर अपह्रत कर लिया।

यह वारदात स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे हुई। यह लोग पड़ोसी डेल्टा राज्य के शहर वार्री जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह रेलवे स्टेशन ईदो (Train Station Edo) की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली भी लगी है।

नाइजीरिया में रेलवे स्टेशन से 32 यात्रियों का अपहरण - 32 passengers kidnapped from railway station in Nigeria

कारपोरेशन ने इस घटना की निंदा की

पुलिस के मुताबिक फिलहाल सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण (Kidnapped) किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

नाइजीरियाई रेलवे कारपोरेशन ने अगली सूचना तक इस स्टेशन को बंद कर दिया है। कारपोरेशन ने इस घटना की निंदा की है।

नाइजीरिया में रेलवे स्टेशन से 32 यात्रियों का अपहरण - 32 passengers kidnapped from railway station in Nigeria

उल्लेखनीय है कि कारपोरेशन ने पिछले महीने राजधानी अबुजा (Capital Abuja) को उत्तरी कदुना राज्य से जोड़ने वाली एक रेल सेवा को फिर से शुरू किया था।

बंदूकधारियों ने इससे पहले रेल लाइन (Train Line) की पटरियों को उड़ा दिया था। दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया था और छह लोगों की हत्या कर दी थी।

Share This Article