झारखंड

IG असीम विक्रांत मिंज, DIG अनीश सहित 33 पुलिसकर्मियों को पदक से नवाजा गया

रांची: IG असीम विक्रांत मिंज, (IG Asim Vikrant Minz) DIG अनीश गुप्ता सहित 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) की ओर से सोमवार को सरकार के अवर सचिव विजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) की ओर से झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के प्राप्त प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से सम्यक विचारोपरांत विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से झारखंड जगुआर में पदस्थापित SI गणेश चंद्र पाल , वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक से लातेहार जिला में पदस्थापित SI राजीव कुमार भगत और दिव्य प्रकाश को सम्मानित किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए शामिल लोग

इसके अलावा सराहनीय सेवा (Meritorious service) के लिए IG असीम विक्रान्त मिंज, डीआईजी, अनीश गुप्ता, DSP राजकुमार मेहता, DSP दीपक कुमार शर्मा, DSP मुकेश कुमार, DSP दीपक कुमार पांडेय, अशरद खां, सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुंद बानरा, अंसलेम फ्रांसिस सोए, बिहारी मरांडी, ईश्वरी सिंह, सुबोध कुमार, विनय कुमार पांडेय, बंधना उरांव, ईसहाक डोडराय, प्रशांत कुमार महतो, रमाशंकर कुमार, अमित गुरुंग, इमानुएल टूडू जारका कोरबा, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा उरांव, कुंवर मुंडा, अजय कुमार सिंह, भूषण शर्मा, अंजुला कुजुर, अनुपा कुमारी और सूर्य बहादुर धर्ती शामिल हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker