रांची में कोरोना के 42 एक्टिव मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 82 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 42 केस सक्रिय है।

शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के छह जिले से कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, कोडरमा से एक, लातेहार से एक , रांची से नौ और सिमडेगा से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 488हो चुकी है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 87 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article