पंजाब के अनाथ आश्रम से झारखंड के 43 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पंजाब के फिरोजपुर स्थित अनाथ आश्रम (Orphanage) से 43 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। ये सभी बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं।

यह रेस्क्यू (Rescue) फिरोजपुर के CWC और पंजाब पुलिस ने किया। सभी बच्चों को रांची और खूंटी लाया गया। इसमें से 42 बच्चे खूंटी और एक बच्चा रांची का निवासी है।

रांची सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अजय शाह ने सोमवार को बताया कि एक बच्चा रांची जिले का रहने वाला है। उस बच्चे का सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (social investigation report) करवा कर, उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

खूंटी सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन तनुश्री ने बताया कि 2019 से काफी बच्चे लापता थे। इसके से प्रशासन अलर्ट था। बच्चों की छानबीन जारी थी।

कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अवैध अनाथ आश्रम चलाने के मामले में केस दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि इस आश्रम में पढ़ रहे बच्चे झारखंड के हैं।

सभी बच्चों का SIR कराया गया

बच्चों के माता-पिता होने के बावजूद उन्हें अनाथ बताकर पंजाब सरकार से अवैध तरीके से पैसा लिया जा रहा था।

तनुश्री ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनाथ आश्रम को बंद करने का निर्देश दे दिया है। पंजाब पुलिस की मदद से झारखंड के 43 बच्चे में से एक रांची, एक लोहरदगा और एक लातेहार के बच्चे को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। सभी बच्चों का SIR कराया गया है। बच्चों के साथ गलत कुछ हुआ है या नहीं, इसकी छानबीन हो रही है।

Share This Article