Latest Newsझारखंडदेवघर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 5 घायल, एक महिला गंभीर

देवघर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 5 घायल, एक महिला गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: सोमवार को हुए अलग-अलग हादसों (Road Accident) में पांच व्यक्ति घायल हो गये हैं। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर (Higher Center Refer) कर दिया गया है। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल के मेल व पिकु वार्ड में चल रहा है।

18 वर्षीय छात्रा स्कूटी से गिरकर हुई घायल

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बाजला कॉलेज के समीप बाइक व स्कूटी में भिड़ंत होने से स्कूटी सवार 18 वर्षीया चांदनी कुमारी घायल (Chandni Kumari injured) हो गई है। चांदनी बिहार की रहने वाली है, जो देवघर में रहकर पढ़ाई कर रही है।

अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारा धक्का

नगर थाना क्षेत्र के ही जालसार पार्क के समीप अज्ञात वाहन (Unknown Vehicle) ने बाइक चालक को धक्का मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक चालक संतोष कुमार रवानी घायल हो गया।

संतोष बिहार के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बैजूकुरा गांव का रहने वाला है। और वह किसी काम से देवघर आया था। वापस जाने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे घायल हो गया।

बाइक हुई अनियंत्रित, बाइक सवार 2 लोग घायल

बैजनाथपुर के समीप बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे बाइक चालक व सवार एक महिला भी घायल हो गई। घायल बाइक चालक अरुण कुमार व सवार अर्चना देवी (Arun Kumar and rider Archana Devi) है।

बाइक हादसे में महिला की हालत गंभीर

वहीं मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपामोड़ के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीया कौशल्या देवी घायल हो गई।

महिला मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन गांव की रहने वाली है। उसकी स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर (Higher Center Refer) कर दिया गया है। सभी हादसों की जानकारी थाना प्रभारी को दे दी गयी है।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...