Homeझारखंडचारा घोटाले में पूर्व MLA गुलशन लाल अजमानी सहित 50 आरोपी दोषी,...

चारा घोटाले में पूर्व MLA गुलशन लाल अजमानी सहित 50 आरोपी दोषी, 35 बारी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन (CBI) की विशेष अदालत ने सोमवार को रांची के डोरंडा कोषागार (Ranchi’s Doranda Treasury) से अवैध निकासी के 26 साल पुराने मामले में 50 आरोपियों को दोषी करार दिया है।

इनमें पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी (Former MLA Gulshan Lal Ajmani) भी शामिल हैं। बता दें कि 21 जुलाई को इस केस से जुड़े सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट ने किसको दी कितनी सजा

कोर्ट ने पूर्व विधायक गुलशन लाल आजमानी, सुनील कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिंह , जगदीश प्रसाद, नंद किशोर सिंह, राजीव कुमार , नरेश प्रसाद , रविंद्र प्रसाद , रविंद्र कुमार मेहरा , अजय वर्मा, डॉ हीरालाल और डॉ बिनोद कुमार को तीन साल की सजा सुनाई है।

इसके अलावा डॉ. केएम प्रसाद, रामा संकर सिंह, अरुण कुमार वर्मा, गौरी प्रसाद, शरद कुमार, अशोक कुमार यादव, राम नंदन सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह सुरेश दुबे, मदन कुमार पाठक सहित अन्य को दोषी करार दिया है।

1990 से 1995 के बीच हुई थी अवैध निकासी

गौरतलब है कि डोरंडा कोषागार (Doranda Treasury) से 36.26 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़े मामले में तत्कालीन आपूर्तिकर्ता एवं पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी समेत 125 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे। यह घोटाला साल 1990 से 1995 के बीच हुआ था।

चारा घोटाला (Fodder Scam) मामले में 45 लोक सेवक व 9 महिला आरोपी भी शामिल हैं। ट्रायल के दौरान 62 आरोपियों का निधन हो चुका है। इस केस में 38 लोक सेवक समेत 124 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे।

इनमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। कोर्ट ने 35 आरोपियों को बरी कर दिया है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...