Burkina Faso में किडनैप हुई 50 महिलाएं और लड़कियां रिहा

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुर्किना फासो: पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) के देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) के उत्तरी प्रांत सौम में कुछ दिन पहले अपह्रत की गई 50 महिलाओं और लड़कियों रिहा कर दिया गया।

इनका अपहरण (Abduction) इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवादियों ने किया था। सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

Burkina Faso में किडनैप हुई 50 महिलाएं और लड़कियां रिहा

आतंकवादियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही एक लड़की ने अपनी आपबीती गांव में सुनाई

सरकार ने इनके अपहरण की सूचना 16 जनवरी को सार्वजनिक की थी। इनका अपहरण 12 और 13 जनवरी को जंगल में किया गया था।

यह सभी सभी महिलाएं और लड़कियां भोजन की तलाश में जंगल की पत्तियां और जंगली फल लेने गई थीं।

इन आतंकवादियों (Terrorists) के चंगुल से भागने में कामयाब रही एक लड़की ने अपनी आपबीती गांव में सुनाई थी। तब यह सूचना प्रशासन और सरकार के पास पहुंची।

Share This Article