देश में कोरोना के 5,439 नए मरीज मिले

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में Corona के 5,439 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में Corona महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 22,031 है।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हजार 732 है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 25 हजार 024 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.66 % हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हजार 732 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.70 % है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 88 करोड़ 55 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article