कोडरमा में चोरी की 7 बाइक के साथ 6 गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह (Bike Thief Gang) का खुलासा करते हुए चोरी की सात बाइक समेत छह आरोपितों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में नवलेश कुमार, पंकज कुमार, उपेंद्र राजवंशी, वीरेंद्र कुमार, शालिग्राम कुमार और गोविंदा कुमार सभी बिहार (Bihar) के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अलग -अलग गांव के निवासी है।

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी

इनके पास से Hero Passion, Passion Pro Hero Honda Glamor, Honda Dream मोटरसाइकिल बरामद किया किया है। पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी इंदुभूषण प्रसाद के बयान पर कोडरमा थाना में मामला दर्ज (FIR) किया गया है।

दर्ज मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि बाइक चोरी (Bike Theft) के आरोप में हरदिया रजौली निवासी नवलेश कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार (Arrest) किया गया।

पूछताछ (Interrogation) में उन्होंने कोडरमा जिले के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करने और उसे सस्ते दामों (Cheap Prices) में बेचने की बात स्वीकार करते हुए गिरोह (Gang) के अन्य सदस्यों के नाम बताये। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी।

Share This Article