झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस हुए 625

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 625 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 252 केस सक्रिय है।

सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 70 नए मरीज मिले हैं।

अब तक 2.22 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

अभी तक 02 करोड़ 22 लाख 10 हजार 189 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। इसमें दो करोड़ 22 लाख 09 हजार 624 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें अब तक 04 लाख 36 हजार 711 सैंपल पॉजिटिव (Sample Positive) पाया गया. इनमें से 04 लाख 30 हजार 764 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए। अब तक 5322 लोगों की मौत झारखंड में कोरोना से हुई है।

कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड

झारखंड में कोरोना इंडिकेटर्स (Corona Indicators In Jharkhand) के अनुसार जहां 7डेज ग्रोथ रेट 0.02 प्रतिशत है। वहीं डबलिंग डेज 3644 दिन से घटकर 3540 दिन का हो गया है।

राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत से घटकर 98.63 प्रतिशत हो गया है जबकि मोर्टेलिटी रेट 1.21 प्रतिशत हैं।

झारखंड में टीकाकरण

राज्य में 12 से 14 वर्ष के कुल 15 लाख 94 हजार बच्चों में 8,70,000 (55 प्रतिशत) ने पहला डोज और 3 लाख 64 हजार 573 (23 प्रतिशत) ने दूसरा डोज लिया है। 15-17 वर्ष वाले कुल 23 लाख 98 हजार किशोर-किशोरियों में 14,80,986 लोगों ने (62 प्रतिशत) पहला और 08 लाख 88 हजार 228 (37 प्रतिशत) ने दूसरा डोज लिया है।

इसी तरह 18 प्लस में 02 करोड़ 10 लाख 46 हजार 83 लोगों में से सभी ने पहला डोज और 01 करोड़ 55 लाख 92 हजार 759 (74 प्रतिशत) ने वैक्सीन (Vaccine) का दूसरा डोज लिया है।

Share This Article