Latest Newsझारखंडउप राजधानी दुमका में पिछले तीन माह में हुए सड़क हादसों में...

उप राजधानी दुमका में पिछले तीन माह में हुए सड़क हादसों में 71 मौतें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: उप राजधानी दुमका में सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के आंकड़ों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 के तीन महीनों के आंकड़ों को देखें तो अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला प्रशासन (District Administration) लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है।

इसके बावजूद सड़क हादसों (Road Accidents) पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

सड़क हादसे के शिकार

दुमका में Road Accidents का आंकड़ा देखें तो वर्ष 2023 के 3 महीने में 71 लोगों ने अपनी जान सड़क हादसों में गंवाई है।

आंकड़े बताते हैं कि जनवरी में सड़क हादसे में 19 लोगों की जान गई, तो फरवरी में 27 लोग सड़क हादसे के शिकार हुए।

मार्च में 25 लोग सड़क दुर्घटना (Road Accident) की वजह से असमय काल के गाल में समा गये जबकि दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या 100 से ऊपर है। वर्ष 2022 में Road Accident में 179 लोगों की जाने गई थी।

सामाजिक चेतना बढ़ाने की जरूरत

संथाल परगना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (Regional Transport Authority) के सचिव जुगनू मिंज ने लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क हादसों में बढ़ोतरी के दो मुख्य कारण हैं।

पहला ओवर स्पीड (Over Speed) और दूसरा ड्रंकन ड्राइव (Drive)। प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान तो चलाया जा रहा है लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए समाज के लोगों को भी आगे आना होगा।

लोगों में सामाजिक चेतना (Social Consciousness) बढ़ाने की जरूरत है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...