बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, CM नितीश ने जताया शोक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार (Bihar) में आकाशीय बिजली गिरने (Lightning Strike) से गया में पांच, जहानाबाद में दो और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। CM Nitish Kumar ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की निर्देश दिये हैं।

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

CM ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम (Bad Weather) में पूरी सतर्कता बरतें तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग के सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

 

Share This Article