झारखंड स्थापना दिवस पर 8 मंत्रियों को मिला प्रभार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand Foundation Day (झारखंड स्थापना दिवस) 15 नवंबर को है। इस अवसर पर राज्य सरकार कई कार्यक्रम आयोजित (Program Organized) कर रही है।

रांची और खूंटी (Ranchi and Khunti) के साथ जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के लिए सरकार के मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (Cabinet Secretariat and Monitoring Department) इस बाबत एक आदेश जारी किया है। आदेश में इसकी जानकारी लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम,रामगढ़, गढ़वा, देवघर के उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों एसपी को भी दी गई है।

इन जिलों में नियुक्त किये गये मंत्री प्रभारी

लोहरदगा – रामेश्वर उरांव

सरायकेला-खरसावां – चंपई सोरेन

बोकारो – जगरनाथ महतो

पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) – जोबा मांझी

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – बन्ना गुप्ता

रामगढ़ – बादल

गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर

देवघर – हफीजुल हसन

Share This Article