Chennai Airport पर 880 grams सोना जब्त, 2 गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: सीमा शुल्क अधिकारियों ने भारत में सोने की तस्करी के प्रयास में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क आयुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है।

सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, दुबई से यहां पहुंची एक महिला शक्ति जयकृष्णन को अधिकारियों ने रोका और उसके पास से सोना मिला।उसकी जांच करने पर उसके इनरवियर यानी अंदर के कपड़ों में सोने के पेस्ट के चार बंडल छिपे मिले। बंडल बरामद कर लिए गए हैं।

अधिकारियों ने सोना लेने के लिए बाहर इंतजार कर रहे नागूर गनी को भी गिरफ्तार कर लिया।अधिकारियों की ओर से 880 ग्राम वजनी 40.55 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है।

Share This Article