साल 2020 में भारत में आए 964 भूकंप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। साल 2021 को शुरू हुए दो महीना भी नहीं हुआ है और यह दूसरा झटका था।

हालांकि, दिल्ली में साल 2020 में भी 13 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञान, तकनीकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, बीते साल भारत में कुल 964 बार भूकंप के झटके आए, जिनमें से 13 एनसीआर में महसूस किए गए थे।

ये वे भूकंप हैं जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 या उससे अधिक रही।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोकसभा को इस बारे में जानकारी दी कि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के साथ मिलकर एक ऐसा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिससे भूकंप के आने से पहले ही सूचना दी जा सके।

दिल्ली सहित पूरे उत्तरपश्चिम भारत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था। दिल्ली के अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अप्रैल से अगस्त 2020 के दौरान एनसीआर में चार हल्के भूकंप के झटके आए जिनका एपिकसेंटर भी इसी क्षेत्र में था। 12 अप्रैल को दिल्ली में 2020 का पहला भूकंप का झटका आया और 10 मई को दूसरा।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र फॉल्टलाइन के करीब है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में भूकंपीय खतरों का सामना करना पड़ रहा है और साल 2020 में भी यहां भूकंप के कई मामूली झटके महसूस किए गए।

Share This Article