भाजपा विधायक के घर के पास मिला सोने-चांदी से भरा बैग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायक प्रसाद लाड (MLA Prasad Lad) के मुंबई स्थित आवास के पास रविवार सुबह सोने-चांदी और देवताओं की मूर्तियों से भरा बैग मिला है। इस बैग को पुलिस ने बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रसाद लाड (Prasad Lad) ने बताया कि उन्हें आज सुबह सुरक्षाकर्मी ने इस बैग के बारे में सूचित कियाथ इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस का कहना है कि इस बैग में तीन अलग-अलग बैग रखे थे। उनसे सोना ,चांदी, पैसे और देवताओं की मूर्तियां मिली हैं।

जान से मारने की भी मिली धमकी

सुरक्षाकर्मी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति बैग समेत आया था, लेकिन जब उसे टोंका गया तो वह बैग वहीं रखकर भाग गया।

प्रसाद लाड कुछ दिन पहले विधान परिषद सदस्य (member of legislative council) चुने गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। लाड को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

Share This Article