रांची में यहां टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम बिहार स्थित मयूर टेंट हाउस (Mayur Tent House) के गोदाम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी। अगलगी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आगलगी से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। टेंट हाउस के आसपास कई घरों के मौजूद होने से तुरंत फायर ब्रिगेड (fire brigade) को सूचना दी गई। अगलगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के चार वाहन मौके पर पहुंचे।

आग पर काबू पा लिया गया

काफी मशक्कत कर लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया । आग लगने की वजह शार्ट सर्किट (short circuit) है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

थाना प्रभारी ज्ञान रंजन (Gyan Ranjan) ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Share This Article