GPSC के ज़रिए Engineer बनने का सुनहरा मौका, 30 जून तक करें आवेदन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

GPSC Vacancy: गुजरात लोक सेवा आयोग, GPSC ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के जरिए असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए जेपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून तय की गई है।

 

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 30 जून 2022

पीटी के लिए संभावित तारीख: 18 सितंबर 2022

पीटी रिजल्ट के लिए संभावित माह: दिसंबर 2022

योग्यता

असिस्टेंट इंजिनीयर (सिविल) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग (सिविल) या प्रौद्योगिकी (सिविल) में डिग्री होनी चाहिए।

सैलरी

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत प्रति माह 44,900 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Share This Article