झारखंड में यहां रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव निवासी हीरालाल गंझू के रूप में की जा रही है।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों ने पुरी रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर पोल संख्या 186/23 के निकट अप रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा देखा।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे और जिला पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

युवक के कपड़ों से एक पहचान पत्र मिला है, जिसमें सेरक गांव निवासी हीरालाल गंझू लिखा हुआ है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक हीरालाल ही है।

हत्या, आत्महत्या या हादसा

शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या है या फिर दुर्घटना है इसकी जांच की जा रही है।

जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या दुर्घटना का मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article