बोकारो में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सिटी थाना क्षेत्र के राममंदिर के पास एक गुमटी में पुलिस ने छापेमारी (Raid) कर आधा किलो गांजा बरामद किया है।

मामले में पुलिस ने गांजा व्यवसायी बीरेंद्र कुमार झा (Birendra Kumar Jha) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सब इंस्पेक्टर शशिकांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक गुमटी में गांजे  की बिक्री की जा रही हैं।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में एक बैग में रखे लगभग आधा किलो गांजा (Ganja) बरामद हुआ है।

Share This Article