हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार युवक ने गंवाई जान, लोगों ने किया सड़क जाम

रविवार को फुसरो-जैनामोड मुख्य मार्ग के पिछरी गांव के पास एक बाइक सवार युवक 35 वर्षीय जीता माझी हाइवा ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : रविवार को फुसरो-जैनामोड मुख्य मार्ग के पिछरी गांव के पास एक बाइक सवार युवक 35 वर्षीय जीता माझी हाइवा ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।

बाइक पर उसके पीछे बैठा उसका साथी जीवन डे गंभीर रूप से घायल हो गया। जीवन का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जामकर आसपास के वाहनों के शीशे तोड़ डालें।

अधिकारियों ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम

हादसे के बाद चालक हाइवा ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने हाइवा को रोक कर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो और पेटरवार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

सूचना पर पेटरवार के सीओ घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटावाया।

Share This Article