HomeUncategorized'AAP' ने MCD में BJP के 15 साल के शासन का किया...

‘AAP’ ने MCD में BJP के 15 साल के शासन का किया अंत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) की चुनावी लड़ाई जीत ली है और BJP के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।

126 वार्ड जीतने के बाद, आप आगे चल रही है, जबकि BJP 97 पर अटकी हुई है। 4 दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव (MCD Election) की मतगणना (vote counting) जारी है।

250 के सदन में बहुमत के लिए कुल 126 सीटों की जरूरत है।

आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, BJP छह वाडरें में आगे चल रही है।

कांग्रेस ने सात वार्ड जीते

कांग्रेस (Congress) ने सात वार्ड जीते और तीन अन्य पर आगे चल रही है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे हैं।

नगर निगम के 250 वाडरें के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना (vote counting) शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस साल की शुरूआत में MCD के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था। चुनावों में केवल 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की।
मेयर आप का होगा

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे।

पार्टी मुख्यालय (Party Headquarters) में मीडिया (Media) को संबोधित करते हुए प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर आप का होगा।

उन्होंने कहा, BJP ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया है, इसे साफ किया जाएगा और MCD में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को MCD में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...