भारत

‘AAP’ की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम

नई दिल्ली: Delhi मेयर चुनाव से BJP के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गई।

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) में आप सत्तारूढ़ है। महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय (Mayor Oberoi) और BJP की शिखा राय थीं।

शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने BJP की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।'AAP' की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम AAP's Dr. Shaili Oberoi elected mayor of Delhi unopposed, BJP candidate withdraws nomination

‘संवैधानिक तरीक़े से सदन को चलाएंगे’

दिल्ली मेयर चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शैली ओबरॉय ने कहा, CM केजरीवाल (CM Kejriwal) का धन्यवाद कि दोबारा से मुझे मेयर उम्मीदवार बनाया।

पार्षदों और जनता का धन्यवाद कि मुझे मेयर बनाया। जो ज़िम्मेदारी फिर से मिली है, उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे जैसे अब तक करते रहे हैं।

पार्कों, साफ़ सफ़ाई, स्कूलों आदि के मुद्दों पर काम करते रहेंगे। संवैधानिक तरीक़े से सदन को चलाएंगे।'AAP' की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम AAP's Dr. Shaili Oberoi elected mayor of Delhi unopposed, BJP candidate withdraws nomination

दस गारंटी को करेंगे पूरा- डिप्टी मेयर

वहीं, डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) आले मोहम्मद इक़बाल (Aale Mohammad Iqbal) ने कहा, CM केजरीवाल ने जो दस गारंटी दी हैं, वो दिल्ली की जनता का ख़्वाब है।

आज पूरी दुनिया में दिल्ली के स्कूल और अस्पतालों की सराहना होती है। निगम को भी अब इसकी ज़रूरत है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व में हम यह सब करेंगे।'AAP' की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम AAP's Dr. Shaili Oberoi elected mayor of Delhi unopposed, BJP candidate withdraws nomination

आप का BJP पर गंभीर आरोप- पार्षदों को तोड़ने के लिए पुलिस का किया इस्तेमाल

आम आदमी पार्टी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पार्षदों को तोड़ने के लिए BJP ने दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया।

DCP स्तर के पुलिस वालों के जरिए आप पार्षदों को 10 -10 करोड़ रुपये की रिश्वत का और अमित शाह से मुलाकात करवाने का प्रलोभन दिया गया।

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, आज पहली बार PM Modi की BJP ने केजरीवाल की आप के सामने सरेंडर कर दिया।'AAP' की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम AAP's Dr. Shaili Oberoi elected mayor of Delhi unopposed, BJP candidate withdraws nomination

इनमें मेयर और Deputy Mayor का चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं रही। एक हफ़्ते से इनका सरेंडर चल रहा है।

दो महीने पहले मुकेश गोयल के नाम को LG ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था, लेकिन इस बार उसे अप्रूव करना पड़ा।

आज BJP उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद शैली ओबरॉय मेयर बनीं और आले मोहम्मद इक़बाल डिप्टी मेयर।

आज इन्हें पता था कि इनके पास नंबर नहीं है और हो सकता था कि कई BJP पार्षद आप को वोट देते, इसलिए BJP ने आप के सामने सरेंडर कर दिया। यह आप और अरविंद केजरीवाल के मूल्यों की जीत है।'AAP' की Dr. शैली ओबेरॉय निर्विरोध बनीं दिल्ली की मेयर, BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नाम AAP's Dr. Shaili Oberoi elected mayor of Delhi unopposed, BJP candidate withdraws nomination

जानिए BJP ने क्या कहा?

दिल्ली BJP ने नगर निगम महापौर एवं महापौर चुनाव से पीछे हटने करने का निर्णय लिया।

पार्टी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया किया गया, क्योंकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही है, जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा।

BJP ने महापौर के लिए शिखा राय और उपमहापौर के लिए सोनी पांडे का नामांकन भरा गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है।

पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है।

अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है।

आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नये महापौर के चुनाव तक ओबेरॉय पद पर बनी रहेंगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker