Homeझारखंडझारखंड में महागठबंधन सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर शुरू होगी 'आशीर्वाद जोहार...

झारखंड में महागठबंधन सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर शुरू होगी ‘आशीर्वाद जोहार यात्रा’, 3 चरणों में होगी यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) में महागठबंधन सरकार आशीर्वाद जोहार यात्रा (Aashirwad Johar Yatra) शुरू करेगी। महागठबंधन सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर इस यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा कुल तीन चरणों में होगी।

पहले चरण में छह जिलों (District) को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में नौ-नौ जिलों के नाम शामिल हैं।

8 दिसंबर से शुरू हो सकती है यात्रा

इस बारे में कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि यात्रा का आयोजन किस तारीख को होगा, फिलहाल यह तय नहीं है।

हालांकि, आठ दिसंबर से यात्रा के शुरू होने की चर्चा जोरों पर है। जोहार यात्रा (Johar Yatra) को लेकर गुरुवार को झारखंड मंत्रालय (Ministry of Jharkhand) में महागठंबधन के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के साथ बैठक भी हुई।

इस बैठक में यात्रा को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। यात्रा को लेकर महागठबंधन के द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर जिले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार इस यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट (Cabinet) में शामिल सभी मंत्री, विधायक और नेता शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान हरेक जिले में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान महागठंबधन के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े नेता मुखातिब होंगे।

यात्रा को लेकर रोड मैप की तैयारी शुरू

बताया गया है कि महागठबंधन ने इस यात्रा को लेकर रोड मैप (Road Map) तैयार करना शुरू कर दिया है।

अब तक राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने क्या कुछ किया, किन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया, चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किये गए वायदों को अब तक सरकार कितना पूरा कर पायी, इन सारे प्रश्नों का जवाब इस यात्रा में जनता को दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...