जमशेदपुर में ACB ने CI खेलाराम मुर्मू को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू (CI Khelaram Murmu) को ACB जमशेदपुर की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा।

ACB ने नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार महतो के लिखित आवेदन पर यह कार्रवाई किया है।

CI को निगरानी विभाग की टीम जमशेदपुर लेकर चली गई

जानकारी के मुताबिक प्रशांत कुमार महतो अपने जमीन की म्यूटेशन (Ground Mutation) अंचल कार्यालय नीमडीह को दिया था।

जमीन म्यूटेशन के एवज में प्रशांत कुमार महतो से CI द्वारा घूस मांगी जा रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से किया था।

शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू (CI Khelaram Murmu) को अंचल के आवास से पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। CI को निगरानी विभाग की टीम जमशेदपुर लेकर चली गई है।

Share This Article