झारखंड में दुर्घटना का शिकार हुई यात्री बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल ; चार की हालत गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिले के NH 75 पर खरौंधी प्रखंड के परति से गढ़वा जा रही गणेशा नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में 20 यात्रि घायल, 4 कि हालत नाजुक है। बस खरौंदी से डालटेनगंज जा रही थी, राहत कार्य में स्थानीय लोग व पुलिस जुटी हुई हैं।

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर स्थित मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग यात्री शेड के पास घटी है। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जोरदार टक्कर मारकर पलट गई।

टक्कर इतना जोरदार था कि यात्री शेड भी धराशाई हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लोगों को बस से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

उसकी सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी के मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article