गुमला में ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने LIC के पैसे के बंटवारे को लेकर हत्या की संभावना जताई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के बसिया थाना (Basia Police Station) क्षेत्र के लुंगटु पंडरा टोली में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

घटना बीते बुधवार रात 8 बजे की है।

लुंगटु पंडरा टोली निवासी एनोस कंडुलना ने भाभी पूनम कंडुलना (37), उसके दो बेटों पवन कंडुलना (11) एवं अर्पित कंडुलना (9) की पीट-पटक कर निर्मम हत्या कर दी थी।

पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा

साथ ही तीनों शव (Dead Body) को घर से महज 100 मीटर दूर गोबर गड्ढ़े में छिपा दिया था।

तीनों शवों को शनिवार को गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए गुमला भेज दिया गया।

थाना प्रभारी (Station Incharge) छोटू उरांव ने बताया कि पूनम के पति की मृत्यु 2017 में हो चुकी है।

उन्होंने LIC के पैसे के बंटवारे को लेकर हत्या की संभावना जताई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article