HomeUncategorizedजिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10...

जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद CBI कोर्ट से आया फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री Jiah Khan मौत मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) बरी हो गये।

मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाते हुए अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।

कोर्ट के इस फैसले से अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया को बड़ा झटका लगा है। वो अदालत के फैसले से काफी दुखी हैं।

मालूम हो, 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत ने Industry को शॉक्ड कर दिया था।जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट से आया फैसला Actor Sooraj Pancholi got bail in Jiah Khan suicide case, decision came from CBI court after 10 years

सूरज पंचोली पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का था आरोप

जिया खान सुसाइड केस (Jia Khan Suicide Case) में सूरज पंचोली को CBI कोर्ट ने बरी कर दिया है।

एक्टर पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप था। जिया की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार Suraj को ठहराया है।

कोर्ट ने सबूतों के अभाव में Suraj को बरी किया है। अदालत ने कहा कि Suraj के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है।

एक्टर ने कोर्ट का फैसला सुनने के बाद शुक्रिया अदा किया। सूरज की मां जरीना वहाब ने भी राहत की सांस ली।

हालांकि जिया खान की मां राबिया इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट से आया फैसला Actor Sooraj Pancholi got bail in Jiah Khan suicide case, decision came from CBI court after 10 years

‘जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से किया था डेब्यू’

25 साल की एक्ट्रेस जिसने अभी सपनों की उड़ान भरी ही थी, उसने मौत को गले लगा लिया था।

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में Entry के साथ ही वो सनसनी बन चुकी थी। 3 फिल्में कर जिया ने वो मुकाम हासिल कर लिया था जो कई हीरोइनें सालों की मेहनत के बाद नहीं कर पातीं।

Jiah ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यू किया था। फिर वे हाउसफुल (Housefull) और गजनी (Ghajini) में दिखीं।

Successful Career को जी रहीं जिया खान को फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलनी थी, लेकिन इससे पहले वो प्यार के चक्कर में ऐसा फंसीं कि एक दिन तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली।

3 जून 2013 को जब Young Tlented जिया की मौत की खबर छपी, तो फिल्मी जगत के सभी लोग हक्के बक्के रह गए थे।

सोशल मीडिया पर सैलाब-सा उमड़ पड़ा था। हर कोई ये जानना चाहता था आखिर क्यों जिया ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट से आया फैसला Actor Sooraj Pancholi got bail in Jiah Khan suicide case, decision came from CBI court after 10 years

सूरज पंचोली के प्यार में थीं जिया

जिया की मौत के बाद उनकी मां ने Suraj Pancholi पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था जिया की मौत के जिम्मेदार सूरज हैं।

वे उनकी बेटी को डेट कर रहे थे। उन्होंने ही जिया को Suicide के लिए उकसाया था।

हालांकि सूरज ने खुद को हमेशा निर्दोष ही बताया।जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट से आया फैसला Actor Sooraj Pancholi got bail in Jiah Khan suicide case, decision came from CBI court after 10 years

जिया की मौत के बाद पुलिस को मिला था 6 पन्नों का लेटर

पुलिस को जिया की मौत के बाद 6 पन्नों का लेटर मिला था। जिसमें उन्होंने अपना हाल-ए-दिल बयां किया था।

वे Suraj Pancholi को डेट कर रही थीं। लेकिन इस रिश्ते ने उन्हें खुशी कम और दर्द ज्यादा दिया था।

एक्ट्रेस के लेटर को आधार बनाते हुए पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था।

जिन्हें बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने जमानत दे दी थी। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने हार नहीं मानी।

जब कोर्ट ने सूरज के आरोपी होने से इनकार किया तब राबिया ने दोबारा कोर्ट में अर्जी डाली थी। केस सीबीआई के पास गया।

राबिया ने PM मोदी से भी मदद मांगी थी।जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को मिली जमानत, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट से आया फैसला Actor Sooraj Pancholi got bail in Jiah Khan suicide case, decision came from CBI court after 10 years

जिया ने लेटर में क्या लिखा था?

लेटर में एक्ट्रेस ने बताया था कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। वे अंदर से टूट चुकी हैं। उन्होंने टूटकर प्यार किया था। खुद को भुला दिया था।

लेकिन जिससे प्यार किया उसने रोजाना तकलीफ दी, तड़पाया। उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। जिया ने लिखा था उन्हें लगता है वे अंदर से मर चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने बताया था उन्हें प्यार में बेवफाई मिली थी। एक पन्ने में जिया ने लिखा था- तकलीफ ये है कि जिस शख्स से आप प्यार करते हैं, वो आपको गालियां बकता है, धमकी देता है, मारता है और चीट करता है, दूसरी लड़कियों के लिए।

spot_img

Latest articles

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...